वेलस्पन को मिले 1,738 करो़ड रूपये के ऑर्डर
Source : Rajesh Bhagtani | Jun 23, 2012

नई दिल्ली। ब़डे पाइप बनाने वाली कंपनी वेलस्पन कॉर्पोरेशन ने आज कहा कि उसे विदेशी और घरेलू बाजारों से 1,738 करो़ड रूपये के ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा, वेलस्पन कॉर्प को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों से 1,738 करो़ड रूपये के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा कंपनी का ऑर्डर बुक 9,185 करो़ड रूपये का है।
नए ऑर्डर की प्राप्ति के बारे में वेलस्पन समूह के अध्यक्ष बी के गोयनका ने कहा, ये नये आर्डर मुख्य तौर पर पश्चिम एशिया से मिले हैं।