ब्लैकबेरी का 1.39 लाख रूपए का मोबाइल
Source : businesskhaskhabar.com Desk | Jun 21, 2012

मुंबई। ब्लैकबेरी माूबाइल बनाने वाली कंपनी रिम भारतीय बाजार में एक मोबाइल लांच करने जा रही है। इस मोबाइल की कीमत होगी 1.39 लाख रूपए। कंपनी ने इस मौके पर कहा कि घरेलू बाजार में इस साल उद्योग में सबसे ज्यादा रहेगी।
फिलहाल कंपनी कारोबार में गिरावट झेल रही है। रिम ने ब्लैकबेरी का जो मोबाइल लांच किया है उसे कंपनी ने पोर्श डिजाइन के सहयोग से विकसित किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस फोन की बिक्री उच्छी होगी। कंपनी ने इस मोबाइल को पोर्शे 9981 नाम दिया है। इसमें 1.2 गीगाहर्टज का प्रोसेसर लगा है और इसमें ऑन बोर्ड 8 जीबी मेमोरी है जिसे आप 40 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
अल्ट्रा-प्रीमियम श्रेणी के इस फोन को एचएनआई ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। यह फोन सिर्फ चुनिंदा स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगा।