2 अरब डॉलर की होगी एशिया की एस्सार बीपीओ : एजिस
Source : Rajesh Bhagtani | Jun 21, 2012

मुंबई। एस्सार समूह की आईटी-बीपीओं कंपनी एजिस 26 फीसदी की बढोतरी के साथ वित्त वर्ष 2013 के अंत तक 1.25 अरब डॉलर और 2015 तक 2 अरब डॉलर आमदनी के लक्ष्य को लेकर चल रही है। कंपनी को यह भी भरोसा है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक उसके प्रवर्तक हिस्सेदारी बेचने में कामयाब हो जाएंगे। एजिस के एमडी और सीईओ अपसरूप सेनगुप्ता ने कहा, हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में 4 अरब डॉलर की कंपनी बनाने का है हमें 1 अरब डॉलर की कंपनी बनने में 5 साल लगे, हमें भरोसा है कि अगले तीन साल में हम 2 अरब डॉलर आमदनी अर्जित करने लगेंगे और इसी क्रम में 4 अरब डॉलर की कंपनी बनाने में हमे 3 साल लगेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ऎसा पूरी तरह कारोबार विस्तार ऑर्गनिक के माध्यम से होगा बीते साल एजिस की आमदनी में 42 फीसदी की बढोतरी देखने को मिली। कंपनी के पास फिलहाल 2.6 अरब डॉलर के 500 सौदे हैं। कारोबार में वृद्धि करने के दम पर आगे बढना एजिस के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसने हर तिमाही में एक कंपनी के अधिग्रहण के माध्यम से लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, हम देखना चाहते है कि हममें कारोबार बढाकर आगे बढने की क्षमता है। हम अपनी इनॉर्गनिक रणनीति पर सफल रहे हैं।
जब भी आप पूंजी बाजार की ओर रू ख करते हैं तो पूंजी पर रिटर्न को दिखाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए ऑर्गनिक विकास बेहद अहम हो जाता है। इनॉर्गनिक रूट से बागे बढना काफी जोखिम भरा और खर्चीला होता है। बीते साल फरवरी में कंपनी ने ऎसे पहले सौदे पर दस्तखत किए थे जो उसे ऑर्गनिक रूट पर ले गया था। एजिस ने सऊदी टेलीकॉम के साथ के 2 अरब डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए थे जिसके तहत बीपीओ कंपनी को दूरसंचार कंपनी के पूरे कस्टमर केयर परिचालन को संभालेगी। सौदे के मुताबिक ऎजिस और सऊदी टेलीकॉम कंपनी एसटीसी ने बराबर हिस्सेदारी वाले संयुक्त उपक्रम कॉन्टैक्ट सेंटर कंपनी सीसीसी बनाई है। सेनगुप्ता ने कहा, एक समय जब हमारी आमदनी 70.4 करोड डॉलर थी, तो हम 1 अरब डॉलर का बनना चाहते थे।
इससे हमारी बीते साल में 42 फीसदी वृद्धि जाहिर होती है। सऊदी टेलीकॉम के साथ हमारा जेवी भी आगे बढ रहा है। हमने अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी 1,200 कर दी है, जो इस सौदे पर काम कर रहे हैं और हमने 7 ग्राहक भी जोडे है। जेवी के अलावा भी हम सात सालों के लिए 65 करोड डॉलर के सौदे पर दस्तखत करने के करीब पहुंच चुके है। एजिस अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में कारोबार में वृद्धि देखते ही, वहीं अमेरिका और भारत में उसकी वृद्धि दर 25 फीसदी रही है। उन्होंने कहा, हम जापान और रूस जैसे बाजारों में उतरने के लक्ष्य को भी लेकर आगे बढेंगे लेकिन इस साल नहीं।