Commodities News

खाद्य तेल आयात में 9 फीसदी वृद्धि की सम्भावना

Source : Rajesh Bhagtani | Jun 12, 2012
 food oilनई दिल्ली। तेल उद्योग में इन दिनों भारतीय तेल आयात में वृद्धि की चर्चाएं आम हैं। कहा जा रहा है कि इस वर्ष खाद्य तेल आयात में 9 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। तेल उद्योग के एक जानकार ने कहा है कि इस साल देश में खाद्य तेल आयात 9 फीसदी बढकर 94.8 लाख टन पर पहुंचने की संभावना है। साल 2010-11 के तेल वर्ष नवंबर-अक्टूबर के दौरान देश में 86.7 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ था।

गोदरेज इंटरनैशनल लिमिटेड के निदेशक दोराब मिस्त्री ने एक बयान में कहा- मुझे लगता है कि तेल वर्ष 2011-12 के दौरान भारत करीब 94.75 लाख टन खाद्य तेल का आयात करेगा। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया एसईए के आंकडों के मुताबिक तेल वर्ष 2011-12 की पहली छमाही में खाद्य तेल खाद्य व गैर खाद्य का आयात 31 फीसदी बढकर 47.1 लाख टन पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि तिलहन के उत्पादन मे गिरावट के चलते देश में खाद्य तेल के आयात में बढोतरी होगी।

भारत अपनी जरूरत का करीब 50 फीसदी खाद्य तेल आयात करता है। साल 2011-12 के फसल वर्ष जुलाई जून में देश में तिलहन का उत्पादन घटकर 300.6 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि एक साल पहले यह 324.7 लाख टन था। ज्यादा तेल प्रदान करने वाले तिलहन सरसों व मूंगफली के उत्पादन में तेज गिरावट आई है। मिस्त्री ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये में आई गिरावट से समस्या बढी है। मिस्त्री ने कहा कि भारतीय अर्थवयवस्था और शेयर बाजार का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है और अब दुनिया के बाकी हिस्सों में ही रही विकास की धीमी गति का असर इस पर पड रहा है और अब दुनिया के बाकी हिस्सों में हो रही विकास की धीमी गति का असर इस पर पड रहा है। रूपये मं कमजोरी और विकास में नरमी के चलते आगामी महीनों में पाम तेल का आयात घटेगा।

Video