एचसीएल का 3जी टैबलेट आएगा, अगस्त में
Source : Rajesh Bhagtani | Jun 20, 2012

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स अपनी तीसरी बाजी में 3 जी टैबलेट लांन्च करेगी। इस टैबलेट का मूल्य करीब 18,000 रूपये के आसपास होगा।
एचसीएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रमुख मोबिलिटी गौतम आडवाणी का कहना है कि कुल टैबलेटों की बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत फीसदी है।
वहीं 10,000 रूपये से कम की श्रेणी में कंपनी का हिस्सा करीब 50प्रतिशत होगा और कहा कि इस टैबलेट का नामकोड वाई 2 होगा। इसे अगस्त महीने में लान्चं किया जाएगा।