Source : businesskhaskhabar.com Desk | Jun 25, 2012
कंप्यूटर निर्माता कंपनी एचपी ने भारतीय बाजार में एक नई अल्ट्रा बुक लांच की है। एचपी ने यह अल्ट्रा बुक अपनी इनवी सीरिज के तहत लांच की है।
एचपी की यह नई अल्ट्राबुक दो मॉडल में उपलब्ध है। एचपी ने यह नई अल्ट्राबुक इनवी 4 और इनवी 6 के नाम से लांच की है। इनवी 4 अल्ट्राबुक में स्क्रीन 14 इंच की दी गई है जबकि इनवी 6 में 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। एचपी की यह अल्ट्राबुक वजन में काफी हल्की है।
इस अल्ट्राबुक मे वीडियो एडीटिंग और वीडियो क्रिएट करने के लिए ग्राफिक ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें ट्रू एचडी वेबकेम दिया गया है। इस अल्ट्राबुक का बेटरी बैकअप भी काफी अच्छा है। इसकी बैटरी 8-9 घंटे तक चलती है। इसमें एम साटा सॉलिड हार्डड्राइव दी गई है। कंपनी ने इस अल्ट्राबुक की कीमत 41,990 रूपए रखी है।