Gadget News

मोटरोला का नया स्मार्टफोन रेजरमेक्स

Source : businesskhaskhabar.com Desk | Jun 18, 2012
 motorola will soon launch new smart phone razermaxxमोबाइल निर्माता कंपनी मोटरोला जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लांच करने जा रही है। मोटरोला के इस नए स्मार्टफोन का नाम है रेजरमेक्स। मोटरोला के इस स्मार्टफोन में बहुत सारी खूबियां हैं। इसमें 4.3 इंच की सुपर एमोल्ड क्यूएचडी टच स्क्रीन दी गई है।

इस फोन की बॉडी केवल्र फाइबर की बनी हुई है। इस फोन का वजन भी मात्र 145 ग्राम है। इसमें 1.2 गीगाहट्र्ज का ड्युलकोर प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 2.3 दिया गया है जिसे आप एंड्रॉयड 4.0 में अपग्रेड कर सकते हैं। इसकी बैटरी भी काफी अच्छा बैकअप देती है। इसकी बैटरी 380 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। इस फोन का कैमरा भ्भी काफी अच्छी `ालिटी का दिया गया है।

इसमें 8 मैगापिक्सल का कैमरा 8 डिजिटल जूम के साथ दिया गया है। इस कैमरे से आप एचडी वीडियो शूट कर सकते हैं। सामने की ओर इसमें 1.3 मैगापिक्सल का कैमरा भी दिया है। साथ ही इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसकी इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और इसे आप 32 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इस फोन को भारत में इस माह की 24 तारीख को लांच करने की योजना है। इस फोन की कीमत 31,999 रूपए रखी गई है।

Video