नैसकॉम में बने रहेंगे सोम मित्तल
Source : businesskhaskhabar.com Desk | Jun 26, 2012

मुंबई। नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऎंड सर्विस कंपनीज नैसकॉम अध्यक्ष सोम मित्तल का कार्यकाल 2014 तक दो वर्षो के लिए बढा दिया गया है।
यह फैसला सोमवार को चेन्नई में हुए एक्जीक्यूटिव काउंसिल ऑफ एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। संगठन भारत के 100 अरब डॉलर के आईटी एवं बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग बीपीओ उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है। नैसकॉम के बयान के अनुसार, सोम मित्तल ने अध्यक्ष के रूप में नैसकॉम में सराहनीय कार्य किया है।
नैसकाम की एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने उनके कार्यकाल को 2014 तक बढाए जाने के लिए सर्वसम्मति से सहमति जताई है। वर्ष 1998 मे स्थापित नैसकॉम समावेशी और संतुलित विकास के लिए उद्योग और आईटी संचार प्रौद्योगिकियों के सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाला अलाभकारी संगठन है। हाल के वर्षो में नैसकॉम के सदस्यों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।