Gadget News

नोकिया को पहली तिमाही में 1.2 अरब डॉलर का नुकसान

Source : Ramesh Vyas | Apr 19, 2012
 nokia had a loss of 1.2 bn dollars in 1st qrtrमुंबई। मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया ने घोषणा की है कि उसे इस साल की पहली तिमाही में भारी नुकसान हुआ है।

कंपनी का कहना है कि साल 2012 के पहले तीन महीनों में उसे 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन इलोप का कहना है कि कंपनी को उम्मीद से ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड रहा है।

फिनलैंड की कंपनी नोकिया, मोबाइल फोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बडी कंपनी है लेकिन एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों से उसे कडी चुनौती मिल रही है।

Video