गोदरेज की सफलता: यूरोप को भारत से निर्यात होगा अब तक का सबसे बड़ा कार्बन कैप्चर उपकरण
गोदरेज एंटरप्राइजेज के प्रोसेस इक्विपमेंट व्यवसाय को यूरोप में कार्बन कैप्चर सुविधा के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा उपकरण बनाने का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारत की स्वच्छ ऊर्जा तकनीक के निर्यात में बढ़ती भूमिका और "मेक इन इंडिया" पहल को बढ़ावा देता है। कंपनी की 70% आय निर्यात से आती है, और यह नया ऑर्डर वैश्विक स्तर पर एक उन्नत आपूर्तिकर्ता के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करेगा।
टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक मजबूत : आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था स्ट्रॉन्ग मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल के बल पर काफी हद तक मजबूत बनी हुई है।
रिलायंस रिटेल के फैशन ब्रांड यूस्टा का राजस्थान में विस्तार, जयपुर और उदयपुर में नए स्टोर लॉन्च
यूस्टा की खासियत इसका साप्ताहिक फैशन ड्रॉप है, जिसके तहत हर गुरुवार को नए फैशन कलेक्शन पेश किए जाते हैं। सेल्फ-चेकआउट काउंटर, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और इंटरएक्टिव फीचर्स जैसी आधुनिक सुविधाएं ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।
रेटिंग एजेंसियों ने वेदांता को दी क्लीन चिट, वित्तीय हालत बेहद सुदृढ़
वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) के ऋण सहित शुद्ध ऋण ध् ओपीबीडीआईटीए, वित्त वर्ष 2024 में रिपोर्ट किए गए 3.2 गुना के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 में 2.5 गुना तक सुधर गया। विशेष रूप से एल्युमीनियम और जिंक परिचालन में अच्छी लाभप्रदता से समूह के उत्तोलन प्रोफाइल को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, आईसीआरए वेदांता लिमिटेड (वीडीएल) के समायोजित उत्तोलन और कवरेज मेट्रिक्स की गणना करने के लिए वीआरएल के कुल ऋण और वित्तीय खर्चों पर विचार करता है।