सोने और चांदी में लौटी तेजी; दाम 4,100 रुपए तक बढ़े
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 4,100 रुपए तक बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर से सिंगापुर को प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम की खेप का निर्यात हुआ, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
केंद्र सरकार किसानों की आय लगातार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा से सिंगापुर को प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम की पहली खेप का निर्यात हुआ है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दी।
सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,200 रुपए और 4,900 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी में सपाट कारोबार
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को सपाट हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत फिसले
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।
भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा
भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़कर 4.5 अरब यूरो रहा है। आयात में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। यह जानकारी सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।
भारत 70 प्रतिशत से अधिक टेक्सटाइल वेस्ट कर रहा दोबारा इस्तेमाल
भारत के कुल टेक्सटाइल वेस्ट (कपड़े के कचरे) का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अभी सर्कुलर इकॉनमी के तहत रिकवर किया जाता है और उसे रीसाइक्लिंग, अपसाइक्लिंग, डाउनसाइक्लिंग या दोबारा इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है। यह जानकारी सरकार की ओर से जारी फैक्टशीट में रविवार को दी गई।
अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में बिकवाली, दाम करीब 2 प्रतिशत तक फिसले
अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में सोमवार को बिकवाली देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 2 प्रतिशत तक कम हो गया है।
सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 13 हजार रुपए से अधिक घटा
तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।