भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड स्किम्स, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर
किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए जाना जाता है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर, ईशा अंबानी ने कहा, स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है।
ओएमसी नियमित रूप से कर रहे ई20 ईंधन की निगरानी, रोजाना 8-12 बार तक किए जा रहे परीक्षण: सरकार
ईंधन में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है।
टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक 2026 का उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है: सरकार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य देश में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करना, विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाना और कारोबार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देना है।
ईंधन कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार जारी रखेगी राहत उपाय
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे तेल एवं गैस की कीमतों में आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए आगे भी आवश्यक वित्तीय और प्रशासनिक कदम उठाती रहेगी। सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं पर बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों का बोझ कम से कम पड़े, इसके लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पीएलआई-ऑटो स्कीम के तहत आया 44,326 करोड़ रुपए का निवेश; 67,000 से ज्यादा रोजगार सृजित: सरकार
केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। भारी उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च 2026 तक इस योजना के तहत 44,326 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है, जबकि 67,820 लोगों को रोजगार मिला है।
अदाणी ग्रुप की एएनडीपीएल धारावी में करेगी 40 हजार पेड़ों का कायाकल्प, बनाएगी 3.3 किलोमीटर लंबा मीठी नदी रिवरफ्रंट
मुंबई के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल धारावी को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
कर अपील की सीमा बढ़ाने से विवादित कर मांग में 16,690 करोड़ रुपए की गिरावट आई: सरकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि विभागीय कर विवादों में अपील दायर करने की मौद्रिक सीमा बढ़ाए जाने के बाद विवादित कर मांग में अनुमानित 16,690 करोड़ रुपए की कमी आई है। इस कदम से आयकर अपीलीय मंचों पर लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डीएलएफ का रेवेन्यू 53 प्रतिशत घटकर 1,280 करोड़ रुपए पर आया
देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व (रेवेन्यू) के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। कंपनी की आय सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत घटकर 1,280 करोड़ रुपए रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,717 करोड़ रुपए थी।
वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल, डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है।
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: वेनोलेक्स फोर्टे पर तत्काल प्रतिबंध, मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस निलंबित
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा की मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब के मोहाली स्थित नोबल हेल्थकेयर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके उत्पाद वेनोलेक्स फोर्टे पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।