हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में मजबूत पहल, माइंस से स्मेल्टर तक परिवहन में 30 इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल
इस एमओयू के तहत कंपनी अपने खान से स्मेल्टर तक के परिवहन नेटवर्क में 30 इलेक्ट्रिक ट्रकों को शामिल करेगी। यह कदम कंपनी के परिवहन तंत्र को अधिक पर्यावरण.अनुकूल बनाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
जीएफएफ 2026 में फोनपे के समीर निगम ने वित्तीय समावेशन के अगले दशक का विजन पेश किया
सत्र की शुरुआत करते हुए समीर ने फोनपे के मूल दर्शन और समावेशी विकास पर उसके फोकस के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “वास्तविक प्रगति इस बात से नहीं मापी जाती कि शीर्ष 10 प्रतिशत लोग कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि क्या हम किसी को पीछे छोड़ रहे हैं।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग में जबरदस्त उछाल, 2021 से 49 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का विनिर्माण क्षेत्र एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है और वर्ष 2030 तक औद्योगिक रियल एस्टेट बाजार में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक
मिडकैप आईटी कंपनी कोफोर्ज के अंतरिक ऑर्डट में कंपनी के बोर्ड मूल्यांकन प्रोसेस को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और चेयरमैन ओपी भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है।
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी खराबी का असर भारत में भी, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित, एडवाइजरी जारी
एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवा प्रदाता एनएटीएस में आई तकनीकी खराबी के कारण उसके उड़ान संचालन पर असर पड़ा है। इस समस्या ने पूरे यूनाइटेड किंगडम के कई हवाई अड्डों पर सेवाओं को प्रभावित किया।
सैमसंग इंडिया ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में की छंटनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों की संख्या में कटौती का असर अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों पर पड़ रहा है, जिनमें डायरेक्टर, टीम लीडर, ब्रांच मैनेजर और एरिया मैनेजर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह छंटनी कई चरणों में की जा रही है और पिछले कुछ दिनों में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लेटर जारी किए गए हैं।
स्विगी इंस्टामार्ट के डार्क स्टोर पर बेंगलुरु में पड़ा छापा, सामान खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करने की अपील की
यह छापेमारी बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि सुरक्षा विभाग के बड़े अभियान का हिस्सा थी। छापेमारी के बारे में और जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
केवीआईसी ने हनी मिशन के जरिए 2.46 लाख मधुमक्खी बक्से और कॉलोनियों का वितरण किया
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के हनी मिशन और इससे जुड़ी योजनाओं के तहत वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच देशभर में करीब 2.46 लाख मधुमक्खी बक्से और मधुमक्खी कॉलोनियां वितरित की हैं। इससे 2025-26 में लगभग 5,500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हुआ। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
अदाणी पावर ने ईएसजी प्रदर्शन में सुधार कर प्राप्त किए 66 अंक, 'एस्पायरिंग' रेटिंग बरकरार
देश की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ईएसजी) प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। कंपनी का ईएसजी स्कोर बढ़कर 66 हो गया है, जो पिछले मूल्यांकन में 65 था। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय ताप विद्युत, मिश्रित ईंधन और एकीकृत ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुकाबले अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।
सऊदी अरब की अल्फानार भारत के विंड टरबाइन निर्माता सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश, वैश्विक विस्तार को मिलेगी गति
सऊदी अरब की प्रमुख ऊर्जा और अवसंरचना कंपनी अल्फानार ग्रुप भारत स्थित अपनी पवन टरबाइन विनिर्माण कंपनी सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपए) का निवेश करने जा रही है। इस निवेश का उद्देश्य कंपनी के उत्पाद विकास को मजबूत करना, नई तकनीकों पर काम तेज करना और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार को गति देना है।