‘उम्मीद से बेहतर’ यूपीआई एमडीआर के बाद बर्नस्टीन ने पेटीएम के आय के अनुमान को बढ़ाया
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने यूपीआई के अंतिम मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) ढांचे के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद पीटीएम के लिए अपनी आय के अनुमान बढ़ा दिए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इससे कंपनी के पेमेंट्स कारोबार में उपभोक्ता और मर्चेंट, दोनों स्तरों पर कमाई बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
भारत में एआई का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी: माइक्रोसॉफ्ट सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने तकनीकी क्षेत्र के लीडर्स से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का लाभ भारत के किसानों, कारोबारों और समुदायों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एआई की क्षमता इस बात पर निर्भर करेगी कि कितने व्यापक स्तर पर लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके विकास में योगदान दे सकते हैं।
2,000 रुपए तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मेटा का बड़ा फैसला, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देगा रिपोर्ट
भारत सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हानिकारक जानकारी पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।
भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट
भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने अब तक 281 वित्तपोषित कंपनियों के माध्यम से कुल 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटाई है। इनमें से लगभग 701 मिलियन डॉलर, यानी कुल निवेश का करीब आधा हिस्सा, 2025 के बाद प्राप्त हुआ है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेशक विश्वास को दर्शाता है।
भारत की डिजिटल पेमेंट सिस्टम दुनिया की सबसे उन्नत प्रणालियों में से एक, ब्रिक्स में हमारी बड़ी भूमिका: पेटीएम सीईओ
पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारत का डिजिटल भुगतान तंत्र आज दुनिया के सबसे उन्नत भुगतान प्रणालियों में से एक बन चुका है।
एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च
अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 'आईफोन डुओ' लॉन्च करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर दी और भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपए निर्धारित की गई है।
भारत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेट सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरती शक्ति, साइबर सुरक्षा और वैश्विक कनेक्टिविटी पर बढ़ा फोकस: विशेषज्ञ
भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर), इंटरनेट सुरक्षा और तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को लेकर उद्योग जगत और नीति निर्माताओं ने सकारात्मक भरोसा जताया है।
यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड
भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता अब यूरोपीय देशों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है।
मेमोरी क्राइसिस बनी बड़ी चुनौती, 2026 में करीब 40 प्रतिशत स्मार्टफोन के दाम बढ़े
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन की रिटेल कीमत 2026 में अब तक औसत 15 प्रतिशत बढ़ी हैं और कुछ मॉडल्स का दाम करीब दोगुना हो गया है। इसकी वजह कंपनियों की ओर से मेमोरी की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ ग्राहकों को ट्रांसफर करना है।
2026 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 10 करोड़ यूनिट्स के पार पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता की शुरुआती बिक्री मांग के बजाय सप्लाई की कमी से ज्यादा प्रभावित हो सकती है, क्योंकि शुरुआती चरण में उत्पादन क्षमता सीमित रहने की उम्मीद है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने कहा कि उत्पादन बढ़ने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में फोल्डेबल आईफोन की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।