रियलमी ने भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई, सुपर एजेंट्स के साथ 2027 की विकास योजनाओं को किया पेश
रियलमी ने बुधवार को भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए 2027 के लिए उत्पाद विकास, ब्रांड में निवेश और अपने मुख्य कारोबार से जुड़ी प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश की।
भारत में एआई बूम से शेयर बाजार के मूल्यांकन में हो सकती है 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी : रिपोर्ट
भारत के तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इकोसिस्टम से सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्यांकन अगले दो से तीन वर्षों में 50-100 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। इसकी वजह तेजी से बढ़ते एआई स्टार्टअप्स का स्टॉक मार्केट में कदम रखना है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
एंथ्रोपिक को इस साल की पहली छमाही में हुआ 80.7 अरब डॉलर का घाटा, आईपीओ से पहले सामने आई बड़ी वित्तीय चुनौती
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने इस वर्ष की पहली छमाही में 80.7 अरब डॉलर का भारी शुद्ध घाटा दर्ज किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा की आलोचना की, कहा- चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने में पारदर्शिता लाना जरूरी
इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने मंगलवार को मेटा की आलोचना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता लानी चाहिए।
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे।
मेटा को सरकार का निर्देश, फेसबुक और इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम की करे समीक्षा
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट रिकमेंडेशन और रैंकिंग सिस्टम की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
चिप उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मटेरियल इकोसिस्टम विकसित करना होगा, तकनीकी संप्रभुता की राह में यही सबसे बड़ी चुनौती : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि तकनीकी संप्रभुता की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण सामग्रियों (क्रिटिकल मटेरियल्स) पर निर्भरता सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक बनी हुई है।
एआई को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि
इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्चस्तरीय कार्यबल के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने मंगलवार को कहा कि भारत बड़े पैमाने पर लोगों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहुंचाने और उसके उपयोग को व्यापक बनाने में दुनिया का नेतृत्व करेगा।
एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणालियों का उपयोग करने वाली कंपनियों को आगाह...
जिम्बाब्वे अफ्रीकी पेमेंट सिस्टम को बदलने के लिए भारत के यूपीआई स्टैक का कर सकता है इस्तेमाल: रिपोर्ट
जिम्बाब्वे रियल-टाइम पेमेंट के लिए एक साझा घरेलू सिस्टम के तौर पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की टेक्नोलॉजी का लाइसेंस लेने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के साथ बातचीत कर रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
नेटफ्लिक्स अगले सप्ताह अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी : रिपोर्ट
वीडियो स्ट्रीमिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस कदम से कंपनी में सैकड़ों नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों की ओर से रिपोर्ट में दी गई।