कैनवा लागत घटाने के लिए करेगी 22 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी; 1,271 कर्मचारी होंगे प्रभावित
ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने दीर्घकालिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर संगठनात्मक पुनर्गठन की घोषणा की है। कंपनी लगभग 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसकी कुल कार्यबल का करीब 22 प्रतिशत है।
भारत की डेटा सेंटर क्षमता में 2030 तक 5 गुना वृद्धि का अनुमान, 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होने की उम्मीद
भारत में डेटा सेंटर की स्थापित क्षमता मार्च 2030 तक पांच गुना बढ़कर लगभग 7.5 गीगावाट होने का अनुमान है। इस क्षेत्र में अगले चार वित्त वर्षों के दौरान 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी क्रिसिल की एक रिपोर्ट में दी गई।
एआई पर ज्यादा खर्च से मेटा की रेटिंग पर संकट, एसएंडपी ने 'आउटलुक' को किया निगेटिव
अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के लिए एआई पर भारी-भरकम खर्च अब चिंता का कारण बन गया है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मेटा की एए- क्रेडिट रेटिंग के आउटलुक को स्थिर से घटाकर निगेटिव कर दिया है।
एआई आधारित सेवाओं से 2030 तक 100-200 अरब डॉलर के नए कारोबारी अवसर पैदा होने की उम्मीद : रिपोर्ट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सेवाओं से वर्ष 2030 तक 100-200 अरब डॉलर के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी प्रतिभाओं का बड़ा हिस्सा पहले से ही टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों में मौजूद है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
पेटीएम का मर्चेंट विस्तार भुगतान क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चिंताओं को कर रहा कम: बर्नस्टीन
भारत के डिजिटल भुगतान बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताओं के बीच पेटीएम अपने मर्चेंट पेमेंट कारोबार का लगातार विस्तार कर रहा है, जिससे ये चिंताएं कम हो रही हैं। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने फिनटेक कंपनी पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 2,200 रुपए का लक्ष्य तय किया है।
एआई कंपनी एंथ्रोपिक आईपीओ लाने की तैयारी में, छह महीने में 16.3 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिका में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने अपनी वित्तीय रिपोर्ट में जहां आय में तेज बढ़ोतरी दिखाई है, वहीं, भारी घाटे का भी खुलासा किया है। कंपनी नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर 'एएनटी' प्रतीक के तहत सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है।
एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित
अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने अपने सबसे उन्नत एआई मॉडल्स को लाइव इंटरनेट एक्सेस के बिना प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि एआई एलाइनमेंट रिसर्च, निगरानी प्रणालियों और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा से जुड़ी मौजूदा सीमाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
महंगे मेमोरी चिप्स के चलते भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट तीसरी तिमाही में 20 प्रतिशत गिरा: रिपोर्ट
काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि 20,000 रुपए से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की शिपमेंट में 47 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई। कई मॉडलों की कीमतें बढ़ने के कारण वे उच्च मूल्य वर्ग में पहुंच गए, जिससे आम उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता प्रभावित हुई।
2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
यदि आप व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और अकाउंट बनाने के बाद संबंधित सिम कार्ड फोन से निकाल देते हैं या किसी दूसरे डिवाइस में रख देते हैं, तो इसको लेकर 1 जनवरी 2027 से नए नियम लागू हो सकते हैं।
इस त्योहारी सीजन में फोनपे पर लें किफायती 'पटाखा बीमा'
फोनपे ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर व्यापक पटाखा बीमा की वापसी की घोषणा की। लगातार तीसरे साल उपलब्ध इस बीमा के तहत दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए 11 रुपए से शुरू होने वाले किफायती प्रीमियम पर 25,000 रुपए तक का चिकित्सा कवरेज दिया जाता है।