ई20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावे भ्रामक, सरकार ने किया खारिज
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और वैज्ञानिक तथ्यों से परे बताया है। मंत्रालय ने कहा कि ई20 पेट्रोल वाहनों के लिए नुकसानदायक होने, प्रदूषण बढ़ाने, इंजन खराब करने या एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक पानी की खपत जैसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
एक्सप्लेनर: ई20 पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों की आखिर क्या है सच्चाई? जानिए पानी के उपयोग से लेकर इंजन सेफ्टी तक क्या है तथ्य और क्या है भ्रम
भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) के इस्तेमाल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ई20 ईंधन को लेकर पानी की खपत, खाद्य सुरक्षा, वाहन के प्रदर्शन, इंजन की सुरक्षा और पर्यावरण पर इसके प्रभाव जैसे कई दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिक अध्ययनों, तकनीकी आकलनों और सरकार की ओर से जारी स्पष्टीकरणों के अनुसार, इनमें से अधिकांश दावे या तो भ्रामक हैं या तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार
डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की संभावना के चलते सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6 हजार रुपए और 17 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।
पाकिस्तान ने ईयू को जो चावल भेजा वो हुआ रिजेक्ट: कीटनाशक की मात्रा अधिक, बांग्लादेश खरीदेगा 50 हजार टन
पाकिस्तान के चावल को ईयू ने लौटा दिया है। तय मानकों के उल्लंघन का आरोप है। अब बांग्लादेश सरकार सार्वजनिक खाद्यान्न भंडार बढ़ाने और घरेलू बाजार में चावल की कीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से पाकिस्तान से 50,000 मीट्रिक टन चावल आयात करने की तैयारी कर रही है। दोनों देशों के बीच यह खरीद सरकारी स्तर (जी2जी) के समझौते के तहत होगी और इस पर जुलाई के पहले सप्ताह में हस्ताक्षर होने की संभावना है।
सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी
सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोना करीब सपाट बना हुआ है, दूसरी तरफ चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी जा रही है।
जयपुर कमोडिटी मार्केट : कोटा घटने से चीनी की कीमतों में ₹100 का उछाल, सुस्त मांग के बीच गुड़ के भाव स्थिर
जयपुर की सूरजपोल मंडी में मिलों से कोटा कम आने के चलते चीनी के दाम ₹100 प्रति क्विंटल चढ़कर ₹4450 से ₹4700 के मजबूत स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गर्मी के कारण उपभोक्ता मांग घटने से गुड़ के भावों (पेडी, रसकट, लड्डू, ढैया) में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि चीनी में तेजी और मानसून की अनिश्चितता से आगे चलकर गुड़ को सपोर्ट मिल सकता है। वर्तमान में बाजार में ऑर्गेनिक पैकेज्ड गुड़ की मांग लगातार बढ़ रही है।
अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश
अदाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने एमएससी ग्रुप के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एमएससी की कंटेनर टर्मिनल संचालन और निवेश कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल), अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा
सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। इससे सोने का दाम 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.23 लाख के करीब पहुंच गया।
धनिये के दामों में लगी आग: एक माह में 15 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम
मंडी के विशेषज्ञों और व्यापारियों के अनुसार, आने वाले महीनों में धनिये के दामों में नरमी के आसार कम हैं। इसके पीछे मुख्य कारण आपूर्ति और मांग का असंतुलन है। देश भर की मंडियों में वर्तमान में लगभग 60 लाख बोरी का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि नई फसल आने में अभी 8 महीने का लंबा समय शेष है।
सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होने से सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 5 हजार रुपए और 15 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
सोने और चांदी में गिरावट का असर: गोल्ड ईटीएफ 2 प्रतिशत और सिल्वर ईटीएफ करीब 4 प्रतिशत लुढ़का
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर गुरुवार को गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और सिल्वर ईटीएफ पर देखने को मिला और इनमें करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई।