businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अशोक लीलैंड की बिक्री में वृद्धि

Source : business.khaskhabar.com | Jan 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ashok Leyland sales growthचेन्नई| व्यावसायिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड की बिक्री में दिसंबर 2013 के मुकाबले दिसंबर 2014 में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि इसने दिसंबर 2013 के 6,275 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2014 में 9,290 वाहन बेचे हैं।

पिछले महीने कंपनी ने 7,210 मध्यम और भारी वाहन बेचे थे, जबकि यह संख्या दिसंबर 2013 में 3,890 थी।

कंपनी के कम वजन वाले वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है जो कि दिसंबर 2013 की समान अवधि के 2,385 की तुलना में दिसंबर 2014 में 2,080 ही रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0