businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीएमडब्ल्यू की एम-6 ग्रानकूपे का नया मॉडल लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 BMW launches M6 Gran Coupe for Rs. 1.75 croreगुडगांव। जर्मनी की आलीशान कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरूवार को अपनी स्पोर्ट्स कार एम-6 ग्रान कूपे का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 1.75 करोड रूपए है। कंपनी ने इसके अलावा यहां 16 करोड रूपए की लागत से एक प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने की भी घोषणा की।

 नई एम-6 ग्रान कूपे को पूरी तरह निर्मित इकाई के तौर यहां उपलब्ध होगी। इसमें 560 अश्वशक्ति का पेट्रोल इंजन लगा है। कंपनी समूह के अध्यक्ष (इंडिया) फिलिप वॉन शार ने कहा कि एम-6 ग्रान कूपे कंपनी की एम श्रृंखला की प्रमुख कार है।

 यह आज से पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह कार देश में कंपनी का ब्रांड स्थापित करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी। कंपनी ने पिछले साल पूरी दुनिया में यह ब्रांड पेश किया था।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0