businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की मिनी कार, कीमत 35.2 लाख रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 BMW launches new Mini Cooper modelsमुंबई। मिनी ब्रांड की बढती मांग को देखते हुए जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने ब्रिटिश प्रीमियम लग्जरी छोटी कार तीन दरवाजों और पांच दरवाजों वाले संस्करण में लॉन्च की। ये गाडी पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध हैं। कंपनी ने पांच दरवाजों वाली मिनी कूपर डी पहली बार देश में पेश की है। कंपनी 3 दरवाजों वाला मॉडल 2012 से बेच रही है।

बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया के अध्यक्ष फिलिव वोन सार ने कहा कि कंपनी देश में मिनी की 1000 इकाइयां बेच चुकी है। उन्होंने कहा, पहली बार हम छोटी कार श्रेणी में पांच दरवाजे वाला मॉडल मिली कूपर पेश कर रहे हैं। यह गाडी केवल 6.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति से चलने लगेगी और अधिकतम 233 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। वहीं तीन दरवाजे वाली कार अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। यह गाडी 9.2 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर तक की गति पकड सकती है। मिनी तीन दरवाजों वाली गाडी की कीमत 31.85 लाख रूपए तथा मिनी पांच दरवाजों वाली गाडी की कीमत 35.20 लाख रूपए (एक्स शोरूम) है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0