businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कारों की बिक्री 14.76 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Domestic car sales rise 14.76 percentनई दिल्ली। घरेलू बाजार में कारों की बिक्री जून माह में 14.76 प्रतिशत बढकर 1,60,232 इकाई हो गई जो पिछले साल इसी माह में 1,39,624 इकाई थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकडे के मुताबिक मोटरसायकिल की बिक्री पिछले महीने 9.63 प्रतिशत बढकर 8,76,196 इकाई हो गई जो पिछले साल मई में 7,99,254 इकाई थी। जून में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 12.99 प्रतिशत बढकर 12,61,589 इकाई हो गई। सियाम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जून में 9.03 प्रतिशत गिरकर 51,119 इकाई रह गई। विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 12.15 प्रतिशत बढकर 15,78,884 इकाई हो गई जो जून 2013 में 14,07,875 इकाई थी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0