businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 63 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | May 06, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Equity markets, Sensex up 63 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.30 अंकों की तेजी के साथ 22,508.42 पर और निफ्टी 15.95 अंकों की तेजी के साथ 6,715.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 67.11 अंकों की तेजी के साथ 22,512.23 पर खुला और 63.30 अंकों या 0.28 फीसदी तेजी के साथ 22,508.42 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,602.71 के ऊपरी और 22,475.65 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। आरआईएल (1.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.63 फीसदी), एलएंडटी (1.24 फीसदी), आईटीसी (1.06 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.98 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (1.71 फीसदी), हीरो मोटो कॉर्प (1.37 फीसदी), टाटा पावर (1.27 फीसदी), विप्रो (1.19 फीसदी) और एचडीएफसी (1.12 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.90 अंकों की तेजी के साथ 6,719.25 पर खुला और 15.95 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 6,715.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,743.45 के ऊपरी और 6,701.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 22.63 अंकों की तेजी के साथ 7,370.69 पर और स्मॉलकैप 34.74 अंकों की तेजी के साथ 7,532.83 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.22 फीसदी), तेल एवं गैस (1.10 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.99 फीसदी), बैंकिंग (0.54 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.46 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी), बिजली (0.34 फीसदी) और रियल्टी (0.05 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,330 शेयरों में तेजी और 1,414 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0