businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड इंडिया ने एक लाख इकोस्पोर्ट बेची

Source : business.khaskhabar.com | Aug 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ford India sold one million Ikosportनई दिल्ली। वाहन निर्माण कंपनी फोर्ड इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने घरेलू और विदेशी बाजार में अपनी शहरी स्पोर्ट्स युटिलिटी वाहन (एसयूवी) फोर्ड इकोस्पोर्ट एक लाख की संख्या में बेच दिए हैं। फोर्ड इंडिया के विपणन, बिक्री एवं सेवा के कार्यकारी निदेशक विनय पिपरसानिया ने कहा, ""फोर्ड इकोस्पोर्ट की मांग बनी रहने वाली है।
इस मांग को पूरा करने के लिए हमने फोर्ड इकोस्पोर्ट के अधिकतर वाहनों की इंतजार अवधि घटाने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ गहन विचार विमर्श किया है।"" उन्होंने कहा, ""हम चेन्नई संयंत्र में तीसरी पाली भी शुरू करना चाहते हैं, ताकि हमारे सभी शोरूम में फोर्ड इकोस्पोर्ट की उपलब्धता बनी रहे।"" इस एसयूवी का निर्यात दक्षिण अफ्रीका, ताईवान, आस्ट्रेलिया और विभिन्न यूरोपीय देशों को किया जाता है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0