businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड ने 3072 फिएस्टा कारें वापस मंगाई

Source : business.khaskhabar.com | Nov 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ford recalls 3072 units of Fiestaनई दिल्ली। कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी फोर्ड इंडिया ने अक्टूबर, 2010 से दिसंबर, 2011 के दौरान विनिर्मित मध्यम आकार की फिएस्टा की 3,072 इकाइयां बाजार से वापस मंगाई हैं। कंपनी ने इनके डीजल इंजन को चालू करने की प्रणाली के कुछ कलपुर्जे बदलने के लिए यह कदम उठाया है। फोर्ड इंडिया ने बयान में कहा, "हमने 3,072 फोर्ड फिएस्टा टीडीसीआई वाहनों में विनिर्माण की कुछ दिक्कतों को दूर करने के लिए कार्रवाई शुरू की है।" कंपनी ने कहा है कि वह उपभोक्ताओं को इस बारे में पत्र लिख रही है और उन्हें स्थानीय फोर्ड डीलर से संपर्क करने को कह रही है। इन वाहनों में एक नए डिजाइन का वॉटरप्रूफ ग्लो प्लाग कंट्रोल मॉड्यूल मुफ्त में लगाया जाएगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0