businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत को निर्यात केन्द्र बनाएगी फोर्ड

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ford to make India its export hubनई दिल्ली। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत को अपना महत्वपूर्ण निर्यात केन्द्र बनाने का फैसला किया है। फोर्ड मोटर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मुलेली ने कहा कि हम भारत से पचास देशों में अपनी कारों का निर्यात कर रहे हैं और इसमें और भी बढोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे संचालन, अच्छी गुणवत्ता और उच्च क्षमता के कारण हम इस स्थिति में पहुंचे हैं। फोर्ड इंडिया की भारत में दो निर्माण इकाईयां हैं।

एक इकाई गुजरात में है और दूसरी चेन्नई के नजदीक मराईमलाई नगर में है। मुलेली ने बातया कि फोर्ड आठ साल पहले मुश्किलों का सामना कर रही थी और कंपनी 17 अरब डॉलर के नुकसान में थी। उसके बाद फोर्ड ने उस स्थिति का कुशलता पूर्वक सामना किया और अब तेजी से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के तेजी से उभरते भारतीय ऑटो बाजार और चीन में फोर्ड का निवेश बहुत अच्छा है और कंपनी अपना ध्यान एशिया प्रशांत क्षेत्र पर लगाएगी।

मुलेली आठ वर्षो की सेवा के बाद इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुलेली का स्थान ले रहे मार्क फील्ड को मुलेली ने सलाह देते हुए कहा कि हमें (वन फोर्ड) योजना पर टिके रहना चाहिए। उन्होंने कंपनी की सात पहलुओं पर भी ध्यान दिलाया। पहला, फोर्ड दुनिया के सभी बाजारों तक पहुंची है। उन्होंने फोर्ड ब्रांड को ध्यान में रखा, उपभोक्तों के वादों पर खरे उतरे, इंधन सक्षम गाडियां बनाई और मांग के अनुसार आपूर्ति की। कंपनी ने अपने व्यवसाय को पुर्नव्यवस्थित किया और कंपनी ने साढे तेइस अरब डॉलर चुकाया। इससे पहले मुलेली कंपनी में कार्यरत 3600 कर्मचारियों से भी मिले।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0