businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार 81 करोड डॉलर बढा

Source : business.khaskhabar.com | July 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Foreign capital reserves increased $ 81 millionमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 18 जुलाई 2014 को समाप्त हुए सप्ताह में 81.32 करो़ड डॉलर बढ़कर 317.8497 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,238.9 अरब रूपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंक़डे से यह जानकारी मिली।
 विदेशी पूंजी भंडार का सबसे ब़डा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 82.91 करो़ड डॉलर बढ़कर 291.051 अरब डॉलर हो गया, जो 17,627 अरब रूपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर प़डता है।
 आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 20.6349 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,240 अरब रूपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 1.15 करो़ड डॉलर घटकर 4.4512 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 268.6 अरब रूपये के बराबर है।
 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 44 लाख डालर घटकर 1.7126 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 103.3 अरब रूपये के बराबर है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0