businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिन्दुस्तान मोटर्स ने 240 कर्मचारियों को हटाया

Source : business.khaskhabar.com | Jun 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Hindustan Motors terminates 240 managerial staffकोलकाता। कार बनाने वाली देश की सबसे पुरानी कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स ने अपने उत्तरपाडा संयंत्र के प्रबंधन से जुडे 240 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि इन कर्मचारियों को शुक्रवार से निकाले जाने का नोटिस दिया गया। हालांकि वित्त और मानव संसाधान विभाग (एचआर) के कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं किया गया है।

कंपनी के इस संयंत्र में करीब 2300 कर्मचारी काम करते हैं। उत्पादन बढाने की उम्मीद में कंपनी के प्रबंधन विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया पिछले दो-तीन वर्षो से चल रही है। बर्खास्त नहीं किए गए कर्मचारियों से कंपनी का संचालन जारी रह सकता है। प्रबंधन से जुडे कर्मचारियों को निकालने पर अपनी प्रतिक्रिया में एचआर विभाग का मानना है कि कंपनी की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पडेगा।

एचआर के एक अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की बर्खास्तगी से संयंत्र के दोबारा खुलने की उम्मीदें भी समाप्त होती नजर आ रही है। जापान और कोरियाई कंपनियों से मिल रही जबरदस्त चुनौतियों से एम्बेसेडर कार बनाने वाली हिंदुस्तान मोटर्स की मांग में बहुत तेजी से गिरावट आई और अंतत: उत्तरपाडा संयंत्र में 24 मई को अनिश्चितकाल के लिए काम स्थगित कर दिया गया। हालांकि संयंत्र में उत्पादन कार्य फिर से शुरू करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री ने 12 जून को त्रिपक्षीय बैठक बुलाई है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0