businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी की बिक्री 21.7 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki sales grew 21.7 per centनई दिल्ली। देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई महीने में उसकी कुल बिक्री की संख्या साल-दर-साल आधार पर 21.7 फीसदी बढी है। कंपनी ने जुलाई 2014 में 1,01,380 कारें बेचीं। जुलाई 2013 में कंपनी ने 83,299 कारें बेची थीं। देश के बाजार में कंपनी की बिक्री संख्या आलोच्य महीने में 19.9 फीसदी बढी। देशी बाजार में कंपनी ने इस दौरान 90,093 कारें बेचीं। एक साल पहले समान अवधि में 75,145 कारें बिकी थीं। कंपनी का निर्यात गत महीने 38.4 फीसदी बढा। इस दौरान उसने 11,287 वाहनों का निर्यात किया।

एक साल पहले समान अवधि में 8,154 वाहनों का निर्यात किया गया था। मारूति 800, अल्टो, ए-स्टार, वैगनआर, स्विफ्ट, एस्टिलो, रिट्ज, डिजायर, सेलेरिया और एसएक्स4 जैसे यात्री कार वर्ग में कंपनी ने 15.5 फीसदी अधिक 72,782 कारें बेचीं। एक साल पहले इस वर्ग में 63,040 कारों की बिक्री हुई थी। जिप्सी, ग्रैंड विटारा और एर्टिगा जैसे युटिलिटी वाहनों की बिक्री 23.4 फीसदी अधिक रही। इस दौरान इस वर्ग में 5,631 वाहन बिके। एक साल पहले इस वर्ग में 4,562 वाहन बिके थे। ओम्नी और इको मॉडल वाले वैन वर्ग में बिक्री 54.8 फीसदी बढी। इस वर्ग में 11,680 वाहन बिके। एक साल पहले इसमें 7,543 वाहन बिके थे।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0