businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी ने वाहनों के दाम 31,600 रूपये तक बढाए

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti increase prices as excise duty goes upनई दिल्ली। देश की सबसे ब़डी कार कंपनी मारूति सुजुकी ने वाहनों के दाम 31,600 रूपये तक बढा दिए हैं। वाहन क्षेत्र को मिली उत्पाद शुल्क छूट समाप्त होने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क की समीक्षा के बाद एक जनवरी 2015 से कीमतें बढायी गयी हैं। यह बढोतरी सभी मॉडलों पर की गयी है। जहां ओमनी वैन के दाम 7,850 रूपये बढाए गये हैं वहीं मध्यम आकार की सेडान सिआज दाम 31,600 रूपये की बढोतरी की गई है। लोकप्रिय ऑल्टो के दाम 8,500 से 12,700 रूपये तक बढाए गए हैं। इस बढोतरी से पहले इस मॉडल की कीमत 2.37 लाख रूपये से लेकर 3.52 लाख रूपये (दिल्ली के शोरूम में) तक थी। वैगनआर के दाम 12,500 रूपये से 15,700 रूपये की बढ़ोतरी की गयी है।

अभी इसकी कीमत 3.48 लाख रूपये से लेकर 4.35 लाख रूपये के दायरे में थी। मारूति की स्विफ्ट कार की कीमत 15,850 रूपये से 25,150 रूपये बढी है। अभी तक इसका दाम 4.42 लाख रूपये से लेकर 6.95 लाख रूपये था। इसी तरह, कॉम्पैक्ट सेडान डिजाअर की कीमत 17,500 रूपये से 26,650 रूपये बढाई गई है। अभी तक इसके दाम 4.85 लाख रूपये से 7.32 लाख रूपये तक थे। कंपनी के नये कॉम्पैक्ट मॉडल सेलेरियो के दाम 13,600 से 17,200 रूपये तक बढाए गए हैं जो अब तक 3.76 लाख से 4.78 लाख रूपये के दायरे में थे। मारूति के ताजा मॉडल सियाज की कीमत 22,450 रूपये 31,600 रूपये तक बढाई गई है जो पहले 6.99 लाख रूपये से 9.80 लाख रूपये तक थी। कंपनी का मल्टी-पर्पज वाहन एर्टिगा 18,750 रूपये से 27,750 रूपये महंगा हुआ है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0