businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स ने सडकों पर उतारी 123 एसी बसें

Source : business.khaskhabar.com | Jan 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Tata Motors flags off 123 AC buses in Ahmedabadनई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)-चरण-2 योजना के तहत अहमदाबाद में 123 वातानुकूलित बसों का एक नया बेडा उतारा। कंपनी ने बताया है कि जेएनएनयूआरएम-चरण-2 योजना के तहत उसे 3,200 बसों के लिए ठेका मिला है।

टाटा मोटर्स के रक्षा और सरकारी कारोबार के उपाध्यक्ष वरनोन नोरोन्हा ने कहा, "ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली ये वातानुकूलित बसें बीआरटीएस संचालन के लिए मुफीद हैं। पहली बार इन बसों का विकास जनमार्ग के लिए किया गया है।"

नई बसों का निर्माण टाटा मोटर्स की संयुक्त उपक्रम कंपनी टाटा मार्कोपोलो द्वारा किया जा रहा है और इसका संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0