businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 200 किमी की रेंज मिलेगी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ather konark electric scooter launched with a range of 200 km 840508
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

एथर एनर्जी ने नया कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है और इसमें कई बैटरी रेंज और विकल्प दिए गए हैं। इस स्कूटर को Ather के नए EL प्लैटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन स्कूटर है। 

Koncar को S और Z वर्जन में पेश किया जाएगा जिसमें S को ज्यादा किफायती विकल्प के तौर पर रखा गया है। Ather ने Konarc S के लिए चार रेंज विकल्पों की घोषणा की है जो 100 किमी से 200 किमी की IDC रेंज तक हैं। Konarc Z को 125 किमी और 161 किमी की रेंज विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। 

वेरिएंट और कीमत: 

लॉन्च के समय Ather ने तीन Konarc S वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की है। 100 किमी वाली वर्जन की कीमत 99,999 रुपए है जिसकी डिलीवरी Q1 2027 में शुरू होने वाली है। 125 किमी वाली Konarc S 1,21,999 रुपए का है जबकि 161 किमी वाले वर्जन की कीमत 1,44,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों वेरिएंट की डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होने वाली है। 

कैसी है बैटरीः 
Ather ने हाल ही में घोषित 100 किमी, 125 किमी और 161 किमी वाले Konarc S वर्जन की स्पेक्स का खुलासा कर दिया है। इसमें 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के बैटरी विकल्प दिए गए हैं और तीनों में ही एल्युमीनियम बैटरी केसिंग का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, बता दें कि इन्हें IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। 

परफॉर्मेंस और फीचर्सः 

तीनों की वर्जन में टॉप-स्पीड 70mph की है। एंट्री लेवल 2.1kWh मॉडल 4kW की पीक पावर देता है जबकि बड़े 2.7kWh और 3.5kWh वर्जन 4.7kW पावर देते हैं और अधिकतम टॉर्क 16nm है। 100 किमी वाले मॉडल पर 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ने में 5 सेकंड लगते हैं और बाकी दोनों पर 4.7 सेकंड का समय लगता है। इसमें Smarteco, Eco और Power के तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। 

चार्जिंग सिस्टम और टाइमः 

EL प्लैटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटीग्रेटेड चार्जिंग व्यवस्था है। तीनों वर्जन स्टैंडर्ड तौर पर 450W ऑनबोर्ड चार्जर के साथ आते हैं। इससे स्कूटर को पारंपरिक एक्सटर्नल चार्जर साथ ले जाए बिना घरेलू पावर सोर्स से जोड़ा जा सकता है। 2.1kWh बैटरी के लिए 0 से 80% तक में लगभग चार घंटे, 2.7kwH के लिए 4 घंटे 30 मिनट और 3.5kWh वर्जन के लिए 5 घंटे 40 मिनट लगते हैं। 

ब्रेकिंग सस्पेंशन और फीचर्सः 

इसमें आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के पहिए दिए गए हैं जिसमें 90/90-14 और 100/90-12 साइज के टायर हैं। 100 किमी वाले वर्जन में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि 125 किमी और 161 किमी वाले वर्जन में आगे 220mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 31 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, USB चार्जिंग और रिवर्स पार्स असिस्ट शामिल हैं। 

डिस्प्ले और फीचर्सः 

एंट्री-लेवल Konarc S 100 में 4.2 इंच की डीपव्यू डिस्प्ले मिलती है जबकि 125 किमी और 161 किमी वाले वर्जन में बड़ी 7-इंच की डीपव्यू डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। हाई-वेरिएंट में एयरवॉक, ऑटोहेल्ड, ब्लूटूथ कॉल और म्यूजिक अलर्ट, चोरी और टो अलर्ट, राइड स्टोरीज, फाइंड माय स्कूटर, रिमोट चार्जिंग स्टेटस, ब्लूटूथ और सिम कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]