businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो की बिक्री घटी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj auto sales fell in december to 5.52 percentनई दिल्ली। बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री दिसंबर 2014 में 5.52 प्रतिशत घटकर 2,46,233 वाहन रह गई। बजाज आटो लिमिटेड (बीएएल) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल की अवधि में 2,60,645 मोटरसाइकिलें बेची थीं।
बजाज ऑटो ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में निर्यात 10.20 प्रतिशत बढकर 1,66,134 वाहन हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,50,753 वाहन था। वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में बिक्री 15.83 प्रतिशत बढकर 43,011 वाहन रहा, जबकि दिसंबर 2013 में यह 37,131 वाहन थी। पिछले महीने कंपनी की कुल वाहन बिक्री 2.86 प्रतिशत घटकर 2,89,244 वाहन रही जो पिछले साल के इसी महीने में 2,97,776 वाहन थी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0