निपटा ले जरूरी काम,होली पर इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
Source : business.khaskhabar.com | Mar 18, 2019 | 

नई दिल्ली। होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार होली 20 मार्च
को है। अगर आप भी होली पर बाहर जाने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके लिए
जरूरी है। दरअसल,
होली पर बैंको में भी छुट्टी रहती है।
ये ऐसा
त्योहार है कि इसमें पैसे भी बहुत खर्च होते हैं। तो इसकी तैयारी में आप
अभी से जुट जाइए और बैंक से जुड़े काम अगर पेंडिंग हैं तो उन्हें भी जल्द
निपटा लें। क्योंकि इस बार होली पर लंबी छुट्टी यानि चार दिन की छुट्टी
होने वाली है। इस बार 20 से 24 मार्च के बीच चार दिन बैंक बंद रहेंगे। पूरे
देश में बैंक सिर्फ राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ही बंद रहते हैं। आपको बता
दें कि बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं
होली पर किस दिन किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।
20-21 को होली की छुट्टी रहेगी...20
मार्च (बुधवार) को होली के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में
छुट्टी रहेगी। 21 मार्च गुरुवार के दिन अधिकतर राज्यों में बैंकों की
छुट्टी रहेगी। इस दिन रंग खेला जाता है। 22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है,
इस कारण बिहार में इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 23 मार्च को चौथा
शनिवार और 24 मार्च को रविवार है। इसलिए 21 से लेकर 24 मार्च तक बैंक बंद
रहेंगे।
[@ परिवार और बढ़ाने की इच्छुक है ये हसीना]
[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]
[@ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार]