businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति ईको के बेस वेरिएंट को एक लाख की डाउन पेमेंट के बाद ले आएं घर, इतनी आएगी ईएमआई

Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bring home the base variant of maruti eeco with a down payment of rs 1 lakh this is the emi 841428
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

मारुति की ओर से वैन सेगमेंट में ईको को ऑफर किया जाता है। मारुति की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो एक लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली वैन ईको के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.28 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 25 हजार रुपये आरटीओ और करीब 32 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Maruti Eeco की ऑन रोड कीमत करीब 5.85 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है। 

एक लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी ईएमआईः 

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.85 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 4.85 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 7894 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 
इतनी महंगी पड़ेगी कारः 

अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 4.85 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7894 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Eeco के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.77 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 7.63 लाख रुपये हो जाएगी। 

इनसे होता है मुकाबलाः 
मारुति की ओर से Eeco को वैन के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला वैसे तो किसी गाड़ी से नहीं होता। लेकिन कीमत के मामले में इसे Renault Triber से चुनौती मिलती है।

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]