businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 buying returns to gold and silver amid rising global instability prices rise by nearly one percent 842931मुंबई । वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में मंगलवार को खरीदारी देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गया है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,818 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़त के साथ 1,53,362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 
सुबह 10 बजे यह 1,207 रुपए या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,361 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,54,125 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। 
सोने के साथ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है।
चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,016 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,40,009 रुपए प्रति किलो पर खुला। 
फिलहाल यह 2,185 रुपए या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,201 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,009 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,41,724 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना हल्की तेजी के साथ 4,478 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.50 डॉलर प्रति औंस के करीब था। 
एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध बढ़ने के कारण वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ तेल की बढ़ती कीमतों ने लगातार बनी हुई महंगाई को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। निवेशक अब फेड की अगली पॉलिसी के बारे में और संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे ही आने वाले समय में सोने की दिशा तय होगी।
--आईएएनएस

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


Headlines