businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Source : business.khaskhabar.com | Jun 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 cabinet approves new coastal highway from rameshwar to paradip in odisha costing ₹830079 crore 818661नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए तटीय राजमार्ग के निर्माण को दो पैकेज के तहत मंजूरी दे दी है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई 160.18 किलोमीटर होगी। वहीं, इसकी कुल लागत 8,300.79 करोड़ रुपए होगी। 
सरकार ने बयान में कहा कि प्रस्तावित परियोजनाओं में रामेश्वर से कोणार्क तक 4 लेन (पैकेज-1) और कोणार्क से पारादीप तक पक्की शोल्डर वाली 2 लेन (पैकेज-2) शामिल हैं। इससे ओडिशा राज्य के खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में 100 किमी/घंटे की निर्धारित गति सुनिश्चित होगी और यात्रा दक्षता में सुधार होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय आवागमन को भी बढ़ावा देगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगी।
रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग का परियोजना खंड ओडिशा के खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से होकर गुजरता है। इससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 2 घंटे 30 मिनट कम होने की उम्मीद है।
साथ ही, यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए सुरक्षित, त्वरित और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से ईंधन उपभोग, कार्बन उत्सर्जन और वाहन परिचालन लागत (वीओसी) में भी अत्यधिक कमी आएगी।
सरकार के मुताबिक, यह प्रस्तावित नया राजमार्ग मौजूदा एनएच 16 को भी जोड़ता है, जो कि स्वर्णिम चतुर्भुज नेटवर्क का हिस्सा है और हले से ही 6 लेन का राजमार्ग है जो खुर्दा, भुवनेश्वर और कटक जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरता है।
वहीं, यह एनएच 316 से भी कनेक्टेड है जो भुवनेश्वर-पुरी को जोड़ता है और आगे सतपाड़ा और कोणार्क की ओर बढ़ता है।
सरकारी बयान में आगे कहा गया कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गतिशक्ति सिद्धांतों के अनुरूप हैं और 9 इकोनॉमिक नोड एवं 5 लॉजिस्टिक नोड को आपस में जोड़ेंगी। इससे देश के लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
--आईएएनएस
 

[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


Headlines