Elon Musk की कंपनी टेस्ला जल्द ला रही है रोडस्टर कार
Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टेस्ला की ओर से रोडस्टर को ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। इस पर Elon Musk की ओर से किस तरह की जानकारी को सोशल मीडिया पर दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एलन मस्क के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला की ओर से नई कार को पेश करने की तैयारी की जा रही है।
निर्माता की ओर से नई कार के तौर पर रोडस्टर को पेश करने की तैयारी की जा रही है। एलन मस्क की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। मस्क ने ट्वीट कर बताया है कि जल्द ही नई रोडस्टर को पेश कर दिया जाएगा। इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा।
ट्वीट से मिली जानकारीः मस्क ने नई कार को पेश करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। जिसमें इसके पेश किए जाने की तारीख की जानकारी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक नई कार को एक अक्टूबर को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा सकता है।
क्या होगी खासियतः जानकारी के मुताबिक टेस्ला की नई रोडस्टर कार को एक सुपरकार की तरह पेश किया जा सकता है। जिसमें बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ तकनीक को दिया जा सकता है। इसमें टेस्ला स्पेस एक्स के साथ मिलकर विकसित किए गए कोल्ड गैस थ्रस्टर्स को दिया जा सकता है। जिससे यह कार काफी तेज कार के तौर पर नया कीर्तिमान बना सकती है।
2017 में हुई थी पेशः टेस्ला की ओर से रोडस्टर कार को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। इसकी डिलीवरी को भी 2020 से शुरू किए जाने की योजना थी। लेकिन पेश करने के बाद से ही यह कार के लॉन्च और डिलीवरी में लगातार किसी न किसी कारण से देरी होती रही है। लेकिन अब इसे एक अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]
[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]
[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]