businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गोवा को मिलेगा वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट, समुद्री क्षेत्र के विकास पर 2,000 करोड़ रुपए होंगे निवेश: सर्बानंद सोनोवाल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 goa to get water metro project ₹2000 crore to be invested in maritime sector development sarbananda sonowal 824524पणजी । केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को गोवा की समृद्ध समुद्री विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के समुद्री क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। 
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने घोषणा की कि गोवा में मैरीटाइम सेक्टर के विकास के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं लाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि गोवा वॉटर मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे राज्य के लोगों को आधुनिक और बेहतर जल परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' विजन का जिक्र करते हुए कहा कि देश को अपने पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत, संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने गोवा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। वॉटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं न केवल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाएंगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देंगी।
दरअसल, सोनोवाल ने ये बातें पणजी के रिवरफ्रंट पर 'कैप्टन ऑफ पोर्ट्स' के लिए नई जी+3 प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, बीते गुरुवार को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के 154वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोनोवाल ने कहा था कि पिछले 154 वर्षों में मुंबई पोर्ट ने न केवल मुंबई को देश की वित्तीय और व्यावसायिक राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि भारत के समुद्री क्षेत्र को भी नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान की हर उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, पोर्ट उपयोगकर्ताओं और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई पोर्ट आज निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों का केंद्र बन रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, फेरी जेट्टी परियोजनाओं, जवाहर द्वीप पुनर्विकास और ऊर्जा अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उल्लेख किया, जिन पर मुंबई पोर्ट प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कुल 5,028.17 करोड़ रुपए की 63 परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें 132.29 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन, 1,354.59 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 3,541.29 करोड़ रुपए की 22 नई परियोजनाओं की घोषणा शामिल है।
--आईएएनएस
 

[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]


Headlines