businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कमजोर डॉलर से सोने और चांदी में तेजी, एक प्रतिशत से ज्यादा उछली कीमतें 

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver rally on weak dollar prices surge over 1 825996मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार के कारोबार में तेजी देखी जा रही है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 4,300 रुपए तक बढ़ गया है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,45,758 रुपए के मुकाबले 2,082 रुपए या 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,840 रुपए पर खुला। 
सुबह 9:48 पर यह 2,102 रुपए या 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,860 रुपए पर था। 
सोने ने अब तक के कारोबार में 1,47,375 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,47,977 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। 
चांदी में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,33,304 के मुताबले 3,191 रुपए या 1.36 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली 2,36,495 रुपए पर खुला। 
खबर लिखे जाने तक यह 4,251 रुपए या 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,37,555 रुपए पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,495 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,38,216 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,191 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.93 डॉलर प्रति औंस पर था। 
जानकारों के मुताबिक, सोने में गिरावट की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने के कारण महंगाई बढ़ने की संभावना कम होना है। 
डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है और यह घटकर 100.56 पर आ गया है, जो कि पहले 101 के ऊपर था। 
डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
--आईएएनएस
 

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


Headlines