businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold becomes cheaper by ₹1000 and silver by over ₹2000 in a week 817384नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपए पर था।


22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम था।


इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।


सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।


चांदी का दाम 2,650 रुपए कम होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था।


इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 2,60,917 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 2,71,100 रुपए प्रति किलो देखा गया।


वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दल 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका - ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है।


बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।


  

[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]