businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 13 हजार रुपए से अधिक घटा 

Source : business.khaskhabar.com | July 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices plummeted this week and silver prices fell by over ₹13000 827994नई दिल्ली । तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। 
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24-कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,976 रुपए कम होकर 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
22-कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,31,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18-कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,526 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 8 जुलाई को शाम के सत्र में 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 6 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,583 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 13,468 रुपए कम होकर 2,20,390 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,858 रुपए प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 6 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,158 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 10 जुलाई को शाम के सत्र में 2,20,390 रुपए प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से होर्मुज में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।
--आईएएनएस

[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


Headlines