हीरो ग्लैमर एक्स 125 हुई अपडेट, राइडिंग मोड्स के साथ मिलेगा ये नया फीचर
Source : business.khaskhabar.com | Sep 12, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली हीरो ने ग्लैमर एक्स को लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल एक इंडस्ट्री बेंचमार्क है क्योंकि Glamour X 125cc सेगमेंट की पहली ऐसी मोटरसाइकिल बन गई है जिसमें IBS के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। यह फीचर गाड़ी की स्टेबिलिटी में काफी सुधार करता है और ब्रेकिंग दूरी को कम करता है।
Glamour X 125 में पहली बार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम तकनीक दी गई है जो अलग-अलग रोड कंडिशन में तेज, ज्यादा रिस्पॉंसिव और भरोसेमंद ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है।
यह ग्लैमर एक्स के मौजूदा सेफ्टी फीचर्स को और बेहतर बनाता है जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और इमरजेंसी स्थितियों का संकेत देने के लिए हजार्ड लैंप शामिल हैं। Glamour X 125 एक मस्कुलर डिजाइन के साथ आती है जिसे उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो चाहते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल पर सबका ध्यान जाए। इसका H सिग्नेचर वाला फुल LED लाइटिंग पैकेज और स्पोर्टी ग्राफिक्स इस मोटरसाइकिल को सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं।
एडवांस फीचर्स और कंसोलः इस बाइक में 10.7 cm का एडैप्टिव मल्टी-कलर कंसोल दिया गया है जो एंबिएंट लाइटिंग और 60 से ज्यादा फीचर्स के साथ आता है जिसमें गियर शिफ्ट एडवाइदरी, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर शामिल हैं। राइडर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ETA डिस्प्ले के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट की मदद से जुड़े रह सकते हैं जो इस सेगमेंट में एक बेहतरीन टेक-इनेबल्ड राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
पावर और एफिशिएंसीः इंटीग्रेडेट ABS वाली ग्लैमर X 125 में Sprint-EBT इंजन दिया गया है जो 8,250rpm पर 11.4bhp की पावर देता है। साथ ही, राइडर्स की सुविधा के लिए इसमें तीन राइडिंग मोड्स Eco, Road और Power दिए गए हैं। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।
आराम और सुविधाः Glamour X 125 में कंफर्टेबल राइडिंग के लिए पोस्चर के लिए एक चौड़ा हैंडलबार, एक लंबी फ्लैट और आरामदायक सीट और कम सीट-हाइट दी गई है। इसके अलावा, इसमें सीट के नीचे ड्यूल मोबाइल स्टोरेज और एक C-Type USB चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,01,000 रुपए है।
[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]
[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]
[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]