businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में आईआईटी स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए की गई 'इंडिया डीप टेक एक्सेलेरेटर' की घोषणा 

Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india deep tech accelerator announced to promote iit startups in india 792789नई दिल्ली । इंडिया डीप टेक एलायंस (आईडीटीए) और शिकागो यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के पोल्स्की सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन ने मंगलवार को 'इंडिया डीप टेक एक्सेलेरेटर' लॉन्च करने की घोषणा की। यह 10 हफ्तों का विशेष कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आईआईटी से जुड़े डीप टेक स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद करना है। 
यह पहल पोल्स्की सेंटर के नेतृत्व में तैयार की गई है और इसे भारत के प्रमुख आईआईटी इनोवेशन नेटवर्क और इनक्यूबेटरों के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जिनमें आईआईटी बॉम्बे में एसआईएनई, आईआईटी दिल्ली में एफआईटीटी और आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क शामिल हैं।
यह कार्यक्रम अप्रैल से जून 2026 तक चलेगा और इसमें अधिकतम 15 स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा। चयनित स्टार्टअप्स को विशेष वर्कशॉप, कोचिंग और संभावित ग्राहकों व निवेशकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के तहत जून में भारत में एक शोकेस और अमेरिका के बे एरिया में एक विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियां अपने समाधान पेश करेंगी।
इस पहल का उद्देश्य भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों से निकलने वाले स्टार्टअप्स को फंडिंग, वेंचर क्रिएशन और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दिलाने के लिए एक मजबूत और दोहराने योग्य मार्ग तैयार करना है।
इंडिया डीप टेक एक्सेलेरेटर का लक्ष्य उन आईआईटी से जुड़े स्टार्टअप्स को समर्थन देना है, जो वैश्विक बाजार में तेजी से व्यावसायिक सफलता और फंडिंग हासिल करना चाहते हैं।
आईडीटीए रणनीतिक मार्गदर्शन और संस्थापकों को सहयोग देगा, जबकि अरोआ वेंचर पार्टनर्स ने चयनित स्टार्टअप्स को प्रति कंपनी 2 लाख डॉलर तक निवेश देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा, कई अन्य वेंचर कैपिटल फर्में भी वर्कशॉप, मेंटरिंग और संभावित निवेश सहयोग प्रदान करेंगी।
सेलेस्टा कैपिटल के संस्थापक प्रबंध भागीदार और आईडीटीए की संस्थापक कार्यकारी समिति के सदस्य श्रीराम विश्वनाथन ने कहा कि आईआईटी विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग और शोध तैयार करते हैं, लेकिन कई डीप टेक नवाचार अभी भी व्यावसायिक स्तर तक पहुंचने में संघर्ष करते हैं। यह कार्यक्रम उस आखिरी चरण की दूरी को कम करने में मदद करेगा।
--आईएएनएस
 

[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]