businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत का विदेशी पूंजी भंडार 1.82 अरब डॉलर बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india forex reserves rise by 182 bn dollar 305349मुंबई। भारत का विदेशी पूंजी भंडार 30 मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.82 अरब डॉलर बढक़र 424.36 अरब डॉलर हो गया, जबकि पूर्व सप्ताहांत में 422.53 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, बीते सप्ताह देश के विदेशी पूंजी भंडार में 1.82 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। आलोच्य सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 21.61 अरब डॉलर पर स्थिर रहा जबकि एसडीआर का मूल्य 21 लाख डॉलर बढक़र 1.54 अरब डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास देश भारत की आरक्षित राशि 28 लाख डॉलर बढक़र 2.08 अरब डॉलर हो गया। देश का स्वर्ण भंडार 21.61 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। (आईएएनएस)

[@ जानिए, कौनसी है देश की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें]


[@ क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार]


[@ घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा]