businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत की आर्थिक प्रगति से दक्षिण-पूर्व एशिया को उम्मीद, वैश्विक निवेश का बदला माहौल : फिलीपींस के उद्योगपति  

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indias economic progress gives southeast asia hope transforms global investment climate philippine businessman chua 860994मनीला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक भूमिका को दक्षिण-पूर्व एशिया के देश महत्वपूर्ण मान रहे हैं। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष और मकाती बिजनेस क्लब के चेयरपर्सन एडगर ओ. चुआ ने भारत के निवेश माहौल में आए सुधारों की सराहना करते हुए कहा है कि भारत की आर्थिक प्रगति पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर पैदा कर सकती है।
 
आईएएनएस न्यूज एजेंसी के सवालों का जवाब देते हुए चुआ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के लिए एक प्रभावशाली उदाहरण हैं। वह जहां भी जाते हैं, उन्हें रॉकस्टार जैसी लोकप्रियता मिलती है और लोग उन्हें काफी सम्मान से देखते हैं। भारत में आर्थिक समृद्धि लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों की भी गहरी दिलचस्पी है।"
जाने माने बिजनेस मैन के अनुसार, भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण देश है। इस क्षेत्र के लगभग हर देश में भारतीय समुदाय मौजूद है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और समृद्धि का लाभ दूसरे देशों को भी मिल सकता है। उम्मीद है कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के देश मिलकर क्षेत्र में अधिक समृद्धि लाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
भारत के निवेश माहौल में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए चुआ ने कहा कि 1990 के दशक के आखिरी वर्षों में जब उन्होंने पहली बार भारत का दौरा किया था, तब की तुलना में आज देश में निवेश के अवसरों और कारोबारी माहौल में काफी सुधार हुआ है।
अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा, "पहले भारत के अलग-अलग राज्यों, केंद्र और स्थानीय प्रशासन के बीच प्रक्रियाओं से तालमेल बैठाना अपेक्षाकृत कठिन था। अब इन प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में काफी काम हुआ है। हालांकि कुछ चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन निवेश के माहौल में उल्लेखनीय सुधार आया है। इसी वजह से भारत में घरेलू और विदेशी, दोनों तरह के निवेश आकर्षित हो रहे हैं।"
राजनीतिक बंदियों के लिए काम करने वाले म्यांमार के एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) के संयुक्त सचिव और इस साल मैग्सेसे अवॉर्ड जीतने वाले बो क्यी ने भी भारत की क्षेत्रीय भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बदलते परिदृश्य में भारत के महत्व तथा क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों को सामने रखा।
भारत की क्षेत्रीय भूमिका और पड़ोसी नीति को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "म्यांमार दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है। भारत के लिए भी म्यांमार का भौगोलिक और सामरिक महत्व काफी अधिक है। "
बांग्लादेश की रूना खान को भी इस वर्ष मैग्सेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने भारत और पड़ोसी देशों के बीच आम लोगों के संबंधों को क्षेत्रीय सहयोग की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, "देशों के बीच वास्तविक एकजुटता केवल सरकारों और राजनीतिक नेताओं के स्तर पर नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास, सहानुभूति और मानवीय रिश्तों से बनती है। उम्मीद है कि इसी आधार पर हमारे रिश्ते खूबसूरत होंगे।"
--आईएएनएस
 

[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


Headlines