businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कीआ कैरेन्स और कैरेन्स क्लाविस सीएनजी में लान्च, जानें कीमत और फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Sep 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 kia carens and carens clavis launched in cng check price and features 845947
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

कीआ ने अपनी Carens और Carens Clavis CNG को 12.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 12.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। Carens में CNG का विकल्प सिर्फ इसके प्रीमियमल (O) ट्रिम पर चलता है जबकि Carens Clavis इसे निचले-स्पेक HTE और HTE (O) ट्रिम्स पर ऑफर करती है। 

इंजन और पावरः 

Carens और Carens Clavis के CNG सीएनजी वर्जन में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो 96hp की पावर और 123nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वर्जन की तुलना में इसकी पावर 19hp और टॉर्क 21nm कम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है जबकि पेट्रोल वेरिएंट में क्लचलेस मैनुअल (iMT) और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के विकल्प भी मिलते हैं। Kia ने अभी CNG वेरिएंट में फ्यूल-एफिशिएंशी के आंकड़े का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके 22 से 25KM/KG के आसपास रहने की उम्मीद है। 

बूट स्पेस और स्पेयर व्हीलः 
Carens और Carens Clavis में फैक्ट्री-फिटेड CNG टैंक को बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है जिससे बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह गया है। अन्य वेरिएंट्स की तरह ही CNG वर्जन में भी नीचे की तरफ माउंटेड स्पेयर व्हील मिलता है। Kia का दावा है कि उसने CNG टैंक और नए कंपोनेंट्स के एक्सट्रा वजन को संभालने के लिए सस्पेंशन को दोबारा ट्यून किया है और फ्रंट डिस्क ब्रेक को अपग्रेड किया है। 

कंपनी का कहना है कि परफॉर्मेंस पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए इंजन को CNG के इस्तेमाल के मुताबिक दोबारा कैलिब्रेट किया गया है। CNG वेरिएंट में बाकी सब कुछ उनके पेट्रोल वर्जन जैसा ही है।

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]