businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

काइनेटिक ने डीएक्स प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट किया लान्च, मिलेगी 132 किमी की रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 kinetic launches new variant of dx plus electric scooter offers 132 km range 843290
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

काइनेटिक ने 3.1kWh बैटरी पैक के साथ एक नए लॉंग रेंज जीएक्स प्लस वेरिएंट को पेश करने अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप का विस्तार किया है। यह अपडेटेड वर्जन उन ग्राहकों के लिए है जो चार्जिंग के बीच ज्यादा दूर तक तक यात्रा करना चाहते हैं। Kinetic का दावा है इसकी IDC रेंज 132 किमी तक है। अब Kinetic DX रेंज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपए (एक्स-शोरम) है जबकि नया DX Plus 3.1kWh इस रेंज में टॉप मॉडल है। 

नया वेरिएंट और बैटरी विकल्पः 
नया Kinetic DX Plus में 3.1kWh वेरिएंट पहले से मौजूद DX Plus 2.6kWh वर्जन के साथ शामिल हो गया है। बेस काइनेटिक DX केवल छोटी 2.6kWh बैटरी के साथ जारी है। बड़ी बैटरी की वजह से DX Plus 2.6kWh की तुलना में इसकी क्लेम्ड रेंज 27किमी बढ़ जाती है। 

रेंज और मोटर पावरः 

रेंज में बढ़ोतरी सिर्फ बड़ी बैटरी की वजह से नहीं है। DX Plus 3.1kWh में कम पावर वाली मोटर भी दी गई है जिसकी पीक आउटपुट 3.8kW है। इसकी तुलना में, DX Plus 2.6kWh की मोटर 4.78kW की है। 3.1kWh मॉडल में दो राइड मोड मिलते हैं- रेंज और पावर। इसमें बेस DX और छोटी बैटरी वाले DX Plus वेरिएंट में मिलने वाला टर्बो मोड नहीं दिया गया है। 

फीचर्स और सुविधाएंः 

DX Plus 3.1kWh में स्टैंडर्ड DX Plus वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मेटल बॉडी, LED लाइट्स, 8.8 इंच की LCD इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 37 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है। साथ ही, पासवर्ड-बेस्ड इग्निशन के साथ कीलेस गो, इजी फ्लिप फुटरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलीमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट, रिवर्स मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है। नया DX Plus 3.1kWh रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे, और सफेद रंगों में उपलब्ध है जो मौजूदा DX Plus में मिलने वाले रंग ही हैं।

[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


Headlines