businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मैजिक मोमेंट्स ने भारत में खास फ्लेवर वाले पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पेश किया नया ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’

Source : business.khaskhabar.com | Aug 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 magic moments expands its portfolio of specialty flavors in india with the launch of the new magic moments aam panna 838303नई दिल्ली । भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपने बेहद सफल ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ पोर्टफोलियो में नया उत्पाद ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’ लॉन्च करने की घोषणा की है। 
देश के सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक से प्रेरित यह लॉन्च, भारत की समृद्ध स्वाद विरासत को आधुनिक और नए अनुभवों के जरिए पेश करने की मैजिक मोमेंट्स की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
यह लॉन्च मैजिक मोमेंट्स वोदका के शानदार सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैजिक मोमेंट्स भारत का नंबर-1 और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा वोदका ब्रांड है। वित्त वर्ष 2026 में 86 लाख केस और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 32.5 लाख से अधिक केस की बिक्री के साथ ब्रांड उपभोक्ता-केंद्रित फ्लेवर इनोवेशन के जरिए इस कैटेगरी की वृद्धि को लगातार नई दिशा दे रहा है।
आम पन्ने की यादों, ताजगी और जीवंतता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना कच्चे आम के खट्टे स्वाद को प्रीमियम वोदका की मुलायमियत के साथ जोड़ता है। मैजिक मोमेंट्स की खास 5-स्टेज फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से तैयार किया गया यह नया वैरिएंट मीठे और खट्टे स्वाद का संतुलित अनुभव देता है, जबकि इसका क्रिस्प फिनिश भारतीय स्वाद के अनुरूप तैयार किया गया है।
आम पन्ना के लॉन्च के साथ ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ पोर्टफोलियो में अब भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय फ्लेवर शामिल हो गए हैं, जिनमें ठंडाई, अल्फांसो मैंगो और जामुन स्पाइसीमिंट शामिल हैं। ‘सोल ऑफ इंडिया’ अभियान की सोच पर आधारित यह लॉन्च उन स्वादों, यादों और सांस्कृतिक अनुभवों का जश्न मनाता है, जो अलग-अलग पीढ़ियों और क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जोड़ते हैं।
लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ मैजिक मोमेंट्स ने भारत के वोदका बाजार के विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत में वोदका कैटेगरी में कई वर्षों से संरचनात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके पीछे बदलती उपभोक्ता पसंद, प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग, कॉकटेल संस्कृति, घर पर सामाजिक मेल-जोल के बढ़ते अवसर और नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं के बीच व्हाइट स्पिरिट्स की बढ़ती स्वीकार्यता प्रमुख कारण हैं।
फ्लेवर वाली वोदका इस कैटेगरी की वृद्धि के सबसे मजबूत माध्यमों में से एक बनकर उभरी है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल वोदका बिक्री में इसका हिस्सा 75 प्रतिशत से अधिक रहा। नए फ्लेवर लगातार नए उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहे हैं और उन्हें नए उत्पाद आजमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर कुल स्पिरिट्स खपत में वोदका की हिस्सेदारी करीब 28-30 प्रतिशत है, जबकि भारत के आईएमएफएल बाजार में इसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2026 में 4.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही। यह आंकड़े इस कैटेगरी में लंबी अवधि में वृद्धि की बड़ी संभावनाओं को दर्शाते हैं।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए रेडिको खेतान के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा, “मैजिक मोमेंट्स ने उपभोक्ताओं की पसंद की गहरी समझ और सार्थक इनोवेशन के जरिए भारत में वोदका कैटेगरी के विकास का लगातार नेतृत्व किया है। ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ पोर्टफोलियो भारत की समृद्ध पाक विरासत और हमारे इस विश्वास का उत्सव है कि स्थानीय फ्लेवर से उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल अलग अनुभव तैयार किए जा सकते हैं। जामुन स्पाइसीमिंट, अल्फांसो मैंगो और ठंडाई की शानदार सफलता ने प्रामाणिक भारतीय फ्लेवर की बढ़ती मांग को मजबूत किया है। आम पन्ना इसी यात्रा की अगली कड़ी है।”
उन्होंने कहा कि आम पन्ना भारत के सबसे पसंदीदा गर्मियों के अनुभवों में से एक को आज के उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक रूप में पेश करता है। जैसे-जैसे उपभोक्ता ऐसे फ्लेवर की तलाश कर रहे हैं, जो परिचित, प्रासंगिक और संस्कृति से जुड़े हों, कंपनी का मानना है कि आम पन्ना फ्लेवर वाली वोदका सेगमेंट में उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा तथा इस कैटेगरी का विस्तार जारी रखेगा।
रेडिको खेतान के मुख्य विपणन अधिकारी कुणाल मदान ने कहा, “मैजिक मोमेंट्स में इनोवेशन की शुरुआत संस्कृति से होती है। यह सिर्फ इस बात तक सीमित नहीं है कि हम बोतल में क्या डालते हैं, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि हम इसे उपभोक्ताओं तक किस तरह पहुंचाते हैं। आम पन्ना के साथ हम सोशल मीडिया, आधुनिक कहानी कहने के तरीके और संस्कृति व क्षेत्र के अनुरूप संचार को शामिल करते हुए एक मजबूत डिजिटल-फर्स्ट मार्केटिंग रणनीति अपना रहे हैं। इस अभियान का चेहरा कृति सैनन हैं, जिसके जरिए हम इस खास भारतीय फ्लेवर को स्थानीय प्रासंगिकता से जुड़े आधुनिक अंदाज में उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं।”
एक खास भारतीय फ्लेवर वाली वोदका का पोर्टफोलियो बनाने की महत्वाकांक्षी सोच से शुरू हुई यात्रा अब मैजिक मोमेंट्स के सबसे मजबूत ग्रोथ ड्राइवर्स में बदल गई है। ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ रेंज को विभिन्न बाजारों में उपभोक्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसकी सफलता से पता चलता है कि उपभोक्ता अब ऐसे प्रामाणिक और संस्कृति से जुड़े फ्लेवर अनुभवों को अधिक पसंद कर रहे हैं, जो परिचित स्वाद को आधुनिक उपभोग के अवसरों के साथ जोड़ते हैं।
मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना क्वार्ट, पिंट, निप, 180 मिली पॉकेट पैक और 90 मिली पॉकेट पैक में उपलब्ध होगा। इसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, दमन, गोवा, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश सहित प्रमुख बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
--आईएएनएस

[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


Headlines