businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिंद्रा स्कार्पियो एन के पिकअप का जारी हुआ टीजर, जल्द होगा लान्च

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mahindra scorpio n pickup teaser released launch imminent 836026
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

महिंद्रा की ओर से Mahindra Scorpio N Pickup को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इसका टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिली है। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्द ही इस एसयूवी के पिक अप वर्जन को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस पिक अप के टीजर को पहली बार सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिससे कई जानकारी सामने आ गई हैं। 

ये मिली जानकारीः 

टीजर में जिस यूनिट को दिखाया गया है, वह सामने की ओर से तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की तरह ही दिखाई दे रही है। जिसमें महिंद्रा का नया लोगो, एलईडी डीआरएल, डबल कैब लेआउट, रूफ रेल, बड़े अलॉय व्हील, पीछे की ओर सी आकार में टेल लाइट, नया डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेट किया गया इंटीरियर साथ ही इसमें Toyota Hilux की तरह ही कार्गो बेड दिया गया है। 

ऐसे होंगे फीचर्सः 

टीजर से इसके डिजाइन के साथ ही फीचर्स की जानकारी मिली है। जिस तरह इसका डिजाइन स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की तरह है, उसी तरह से इसमें फीचर्स को भी दिया जा सकता है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 540 डिग्री व्यू कैमरा, फिजिकल एसी कंट्रोल, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स ही मिल सकते हैं। 

इतना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से पिक अप में भी एसयूवी की तरह ही दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। एसयूवी की तरह ही पिक अप को भी ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया जा सकता है। 

जल्द होगा लॉन्चः 
महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में 14 अगस्त को ही लॉन्च किया जाएगा।

[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]