businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मेसाबी मेटालिक्स ने मैक्वेरी ग्रुप से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mesabi metallics secures $150 million in funding from macquarie group 803915नैशवॉक, मिनेसोटा (संयुक्त राज्य अमेरिका) । एस्सार समूह द्वारा समर्थित मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी (मेसाबी मेटालिक्स) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने मैक्वेरी समूह से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है, जो मिनेसोटा के नैशवॉक में स्थित उसके विश्व स्तरीय डायरेक्ट रिडक्शन (डीआर) ग्रेड लौह अयस्क खदान और पेलेट संयंत्र के 2026 की तीसरी तिमाही में शुरू होने में सहायक होगा। 
यह नई फंडिंग संरचनात्मक रूप से महत्वपूर्ण अमेरिकी लौह अयस्क परियोजना के लिए हाल ही में प्राप्त पूंजीगत गति को और मजबूत करता है।
यह फंडिंग मेसाबी द्वारा हाल ही में ब्रेकवॉल कैपिटल के साथ घोषित 520 मिलियन डॉलर की सीनियर सिक्योर्ड क्रेडिट फैसिलिटी के बाद आया है, जो परियोजना के पीछे के मजबूत रुझान को दिखाता है।
मेसाबी को हाल ही में अमेरिकी निर्यात-आयात बैंक से भी समर्थन प्राप्त हुआ है, जो अमेरिकी विनिर्माण, अवसंरचना, ऑटोमोटिव, जहाज निर्माण और रक्षा के लिए परियोजना के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।
मेसाबी मेटालिक्स रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अमेरिकी लौह अयस्क का एक नया स्रोत ऐसे समय में स्थापित कर रही है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और आयातित कच्चे माल पर निर्भरता कम करने के लिए प्रयासरत है।
उत्तरी मिनेसोटा में 16,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थित, मेसाबी मेटालिक्स 2.5 बिलियन डॉलर की लागत से विश्व स्तरीय लौह अयस्क खदान और पेलेट संयंत्र का निर्माण पूरा कर रही है।
वर्तमान में 800 से अधिक निर्माण श्रमिक साइट पर कार्यरत हैं, यह परियोजना मिनेसोटा के इतिहास में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े औद्योगिक निवेशों में से एक है। एस्सार समूह ने पहले ही इस परियोजना में 2 बिलियन डॉलर से अधिक का इक्विटी निवेश किया है।
मेसाबी मेटालिक्स के अध्यक्ष और सीईओ जो ब्रोकिंग ने कहा,“मैक्वेरी से प्राप्त यह फंडिंग मेसाबी मेटालिक्स के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है और हाल ही में घोषित वित्तीय साझेदारियों के माध्यम से हमने जो मजबूत गति हासिल की है, उसे और आगे बढ़ाता है।”
ब्रोकिंग ने आगे कहा, “ये लेन-देन मिलकर हमारी परियोजना की गुणवत्ता, पैमाने और रणनीतिक महत्व में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं, क्योंकि हम घरेलू इस्पात आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए डीआर-ग्रेड लौह अयस्क का एक नया अमेरिकी स्रोत स्थापित कर रहे हैं।”
मैक्वेरी समूह के कमोडिटीज और ग्लोबल मार्केट्स व्यवसाय के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक माइक बर्न्स ने कहा, “मैक्वेरी का एस्सार समूह के साथ दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंध रहा है, और हमें इस संबंध को अमेरिका में उनके धातु और खनन निवेशों तक विस्तारित करते हुए खुशी हो रही है।”
बर्न्स ने आगे कहा, “मेसाबी अमेरिकी इस्पात क्षेत्र के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाली और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना विकसित कर रही है, और हम दीर्घकालिक रूप से कंपनी का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।”
--आईएएनएस
 

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


Headlines